CG: मां-बेटे की हत्या का खुलासा, सगे रिश्तेदार ही निकले कातिल, एक महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

राजनांदगांव:- जिले के डोगरगढ़ क्षेत्र के ग्राम चौथना में हुई डबल मर्डर की गुत्थी पुलिस ने सुलाझा ली है और इस हत्याकांड के तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियो में एक महिला भी शामिल है।आरोपियो ने जादू-टोने के शक में मां-बेटे की हत्या टगिया से ताबड़तोड़ हमला कर हत्या के वारदात को अंजाम दिया है। सभी आरोपी मृतक के सगे रिश्तेदार बताये गए है।

राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र में अंधविश्वास और जादू-टोने के शक ने एक ही परिवार के बीच ऐसा खूनी संघर्ष पैदा कर दिया, जिसमें दो लोगों की जान चली गई। जादू-टोना करने के शक में मां-बेटे की इस हत्या का खुलासा पुलिस ने किया है। ग्राम चौथना में बीते 9 अक्टूबर की देर रात हुई इस वारदात में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक महिला भी शामिल है और तीनों आरोपी मृतकों के सगे रिश्तेदार हैं। आरोपियों ने पुरानी रंजिश और जादू-टोना करने के संदेह के चलते इस वारदात को अंजाम दिया है। इस वारदात में मां और बेटे की मौत हो गई थी वहीं उनकी बेटी गंभीर रूप से घायल है।

डोगरगढ एसडीओपी केसरी नंदन नायक ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मामला डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम चौथना का है, जहां 9 अक्टूबर की देर रात कमला सोनकर के घर में घुसकर उन पर और उनके बच्चों पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया था। इस हमले में कमला सोनकर और उनके बेटे खुमेंद्र सोनकर की मौत हो गई, जबकि बेटी ममता गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल ममता को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

डोंगरगढ़ के एसडीओपी केसरी नंदन नायक ने बताया कि घटना के बाद आरोपी फरार हो गए थे, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में हेमंत सोनकर, सोनू सोनकर और केसर सोनकर शामिल हैं। हेमंत और सोनू सगे भाई हैं, जबकि केसर सोनकर उनकी मां है। तीनों मृतकों के रिश्तेदार हैं। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि आरोपी कमला सोनकर पर जादू-टोना करने का शक करते थे। आरोपियों के परिवार में हुई पुरानी मौत, उनकी मां की बीमारी और व्यवसाय में आ रही परेशानियों के लिए वे कमला सोनकर को जिम्मेदार मानते थे। इसी संदेह और पुरानी रंजिश के चलते उन्होंने वारदात की योजना बनाई।और घटना को अंजाम दिया।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!