CG: GST विभाग में फेरबदल, 10 ज्वाइंट कमिश्नरों के तबादले रायपुर :- छत्तीसगढ़ राज्य GST सरकार ने जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) विभाग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए बड़े स्तर पर तबादला आदेश जारी किया है। विभाग में कुल 10 ज्वाइंट कमिश्नर (संयुक्त आयुक्त) स्तर के अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है। जारी आदेश के मुताबिक, ज्वाइंट कमिश्नर सोनल के. मिश्रा को बिजनेस इंटेलिजेंस यूनिट (BIU) की नई हेड बनाया गया है। वहीं, बीआईयू (BIU) से हटाते हुए ज्वाइंट कमिश्नर नरेंद्र वर्मा को दूसरी जिम्मेदारी सौंपी गई है। राज्य शासन द्वारा यह आदेश प्रशासनिक कसावट और कार्यकुशलता को ध्यान में रखते हुए जारी किया गया है। Post Views: 7 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG: जादू-टोने के शक में खूनी खेल! मां-बेटे की टंगिया से हत्या, बेटी पर भी जानलेवा हमला, एक ही परिवार के 3 आरोपी गिरफ्तार