CG: श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 8-10 लोग घायल, मां दंतेश्वरी के दर्शन के बाद तीरथगढ़ निकले थे दंतेवाड़ा:- दंतेश्वरी मंदिर के दर्शन कर पर्यटन के लिए निकले श्रद्धालुओं की खुशियां उस समय अफरा-तफरी में बदल गईं, जब उनकी मिनी बस पोदुम घाट पर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में 8 से 10 श्रद्धालुओं को गंभीर चोट जबकि अन्य यात्रियों को भी हल्की चोट आई है. घटना के बाद घायलों को तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से दंतेवाड़ा जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है. बालोद जिले के रहने वाले हैं सभी प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसे का शिकार हुए श्रद्धालु बालोद जिले के रहने वाले हैं. सभी श्रद्धालु मां दंतेश्वरी के दर्शन करने के लिए दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा पहुंचे थे. माता के दरबार में दर्शन-पूजन करने के बाद उन्होंने क्षेत्र के अन्य पर्यटन स्थलों का भ्रमण करने की योजना बनाई थी. इसी क्रम में वे कटेकल्याण होते हुए तीरथगढ़ की ओर जा रहे थे. सड़क पर पलट गई बस श्रद्धालुओं की यात्रा के दौरान पोदुम घाट में अचानक मिनी बस चालक के नियंत्रण से बाहर हो गई और सड़क पर पलट गई. हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायलों की मदद की और उन्हें अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की गई. 108 एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. वहीं गंभीर रूप से घायल श्रद्धालुओं को ऑब्जर्वेशन में रखा गया है. सीटी स्कैन कर गंभीर घायलों की स्थिति का आकलन जिला अस्पताल में घायलों के उपचार को लेकर डॉ. बघेल ने बताया कि हादसे में 8 से 10 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं. सभी घायलों का उपचार किया जा रहा है. उनकी स्थिति का बेहतर आकलन करने के लिए सीटी स्कैन कराया जा रहा है, ताकि चोटों की गंभीरता का पता लगाकर आगे का उपचार सुनिश्चित किया जा सके. डॉ. बघेल ने बताया कि चिकित्सकों की टीम घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव कोशिश कर रही है. साथ ही उन्होंने कहा कि घबराने की आवश्यकता नहीं है. जरूरत के मुताबिक सभी का इलाज हो रहा है. Post Views: 13 Please Share With Your Friends Also Post navigation सहायक शिक्षक भर्ती-2026 के विज्ञापन में संशोधन, दिव्यांग अभ्यर्थियों को मिलेगा आवेदन का अवसर, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किया शुद्धि पत्र CG: स्टेट हाईवे पर अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, माता-पिता और बेटे की मौत