CG: निजी होटल के महिला टॉयलेट में स्पाई कैमरा, दुर्ग पुलिस की जांच जारी दुर्ग:- स्टील सिटी दुर्ग भिलाई से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां के एक निजी होटल में उस वक्त हड़कंप मच गया. जब एक महिला ने महिला शौचालय में स्पाई कैमरा लगे होने की बात कही. होटल में खाना खाने पहुंची एक महिला को बाथरूम में कुछ संदिग्ध नजर आया. महिला को शक हुआ तो उसने इसकी जानकारी होटल प्रबंधन को दी, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा. जांच में नहीं मिला कोई कैमरा ? महिला ने डायल 112 से सूचना दी. जिसके बाद भिलाई नगर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला टॉयलेट समेत होटल के संबंधित हिस्सों की तलाशी ली. पुलिस की शुरुआती जांच में मौके से किसी भी तरह का कैमरा बरामद नहीं हुआ है. इसके बावजूद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए होटल में मौजूद लोगों और कर्मचारियों के बयान दर्ज किए हैं. Post Views: 6 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG: पीजी में चाकू मारकर युवक की हत्या, महिला मित्र को लेकर हुआ था विवाद, दो अरेस्ट