छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने न्यायिक सेवा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए प्रदेश के 38 सिविल जजों को जूनियर डिवीजन से सीनियर डिवीजन में पदोन्नत किया है। लंबे समय से जूनियर डिवीजन में कार्यरत इन न्यायिक अधिकारियों को अब सीनियर डिवीजन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस संबंध में हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल रजनीश श्रीवास्तव ने पदोन्नति आदेश जारी किया है। 38 न्यायिक अधिकारियों को मिला प्रमोशन हाईकोर्ट द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के विभिन्न जिलों में कार्यरत 38 सिविल जजों को पदोन्नत कर सीनियर डिवीजन में नियुक्त किया गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी अधिकारियों की पदोन्नति एक ही तारीख से लागू नहीं होगी। अलग-अलग न्यायिक अधिकारियों के लिए मार्च और अप्रैल 2026 की विभिन्न तिथियों से पदोन्नति प्रभावी मानी गई है। इसके अनुसार संबंधित अधिकारियों को सीनियर डिवीजन के पद पर कार्यभार और दायित्व सौंपे जाएंगे। Post Views: 103 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG Breaking : जयंत वैष्णव बने मुख्यमंत्री सुरक्षा के नए एसपी, डीजीपी ने जारी किया आदेश विधानसभा में गूंजा जमीन देने के लिए फर्जी ग्रामसभा का मामला, मंत्री के जवाब से विपक्ष का वॉकआउट