रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक अहम प्रशासनिक नियुक्ति की गई है। जयंत वैष्णव को मुख्यमंत्री सुरक्षा का नया पुलिस अधीक्षक (SP) नियुक्त किया गया है। इस संबंध में डीजीपी अरुण देव गौतम ने आदेश जारी कर दिया है। यह नियुक्ति हरीश राठौर के कोरिया जिले का पुलिस अधीक्षक बनाए जाने के बाद की गई है। उनके स्थान पर अब मुख्यमंत्री सुरक्षा की जिम्मेदारी जयंत वैष्णव संभालेंगे। पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, जयंत वैष्णव तत्काल प्रभाव से मुख्यमंत्री सुरक्षा के एसपी का कार्यभार ग्रहण करेंगे। उनकी नियुक्ति को मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। Post Views: 116 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG VIDHAN SABHA: विधानसभा में विश्वविद्यालय में उपकरण खरीद का मुद्दा गूंजा न्यायपालिका में बड़ा फेरबदल! छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने 38 सिविल जजों को दिया प्रमोशन