दांबुला। भारत-ए की टीम ने श्रीलंका-ए को एकतरफा अंदाज में हराकर वनडे ट्राई सीरीज का खिताब अपने नाम कर लिया है। फाइनल मुकाबले में तिलक वर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने श्रीलंका को 66 रनों से शिकस्त दी। इस जीत के सबसे बड़े हीरो 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी रहे। वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी भारत-ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 377 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। वैभव सूर्यवंशी ने मात्र 29 गेंदों पर 94 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 8 छक्के शामिल थे। उनका स्ट्राइक रेट 324 से भी ऊपर रहा। प्रियांश आर्य ने 39 रन, कप्तान तिलक वर्मा ने 67 रन और अनुकूल रॉय ने अंतिम ओवरों में 15 गेंदों पर 39 रन बनाए। गेंदबाजी में भी भारत-ए का दबदबा टारगेट का पीछा करने उतरी श्रीलंका-ए की टीम 47.1 ओवर में 311 रनों पर ऑलआउट हो गई। वानुजा सहन ने 62 और सदेरा समराविक्रमा ने 52 रन बनाए, लेकिन कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। भारत-ए की ओर से यश ठाकुर और विप्रज निगम ने 3-3 विकेट झटके। अनुकूल रॉय ने 2 विकेट लिए। इस शानदार जीत के साथ भारत-ए ने ट्राई सीरीज का खिताब पर कब्जा जमा लिया। Post Views: 25 Please Share With Your Friends Also Post navigation सरपंच के महिला को साथ रखने की जिद ने लिया खौफनाक अंजाम, दो बच्चियों की मौत से सनसनी आम आदमी के लिए जरूरी खबर.. नहीं मिलेगा एक बूंद भी पेट्रोल, इस वजह से यहां की सरकार ने लाई रोक