शुक्र का मिथुन राशि में गोचर: प्रभाव और विश्लेषण,आचार्य पंडित गिरीश पांडे एस्ट्रोलॉजर

नवग्रहों में दैत्य गुरु शुक्र का विशेष स्थान माना गया है। वैदिक ज्योतिष में शुक्र को सौंदर्य, प्रेम, कला, वैभव और सुख का कारक माना गया है। कुंडली में शुक्र की मजबूती से जीवन में भौतिक सुख, विलासिता और राजाओं जैसा जीवन प्राप्त होता है, जबकि कमजोर या अशुभ शुक्र दांपत्य जीवन में समस्याओं, पैसों की कमी और रोगों का कारण बन सकता है।

मीन राशि में शुक्र महाराज उच्च के होते हैं, जबकि यही कन्या राशि में नीच के हो जाते हैं। वर्तमान में शुक्र देव अपनी स्वयं की राशि वृष राशि में गोचर कर रहे हैं, जो कि 14 मई 2026 को बुध की राशि मिथुन में गोचर कर जाएंगे। बुद्धि के ग्रह बुध की राशि में शुक्र के गोचर से देश-दुनिया और व्यक्तिगत जीवन प्रभावित होगा।

आइए आचार्य पंडित गिरीश पांडे (एस्ट्रोलॉजर, एस्ट्रोज) से जानते हैं किन राशियों पर अनुकूल प्रभाव पड़ेगा और किन पर प्रतिकूल:

इन राशियों पर पड़ेगा शुभ प्रभाव

1. मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए शुक्र द्वितीय (धन और वाणी, कुटुंब) तथा सप्तम (पार्टनर, लाइफ पार्टनर, डेली इनकम) भाव के स्वामी हैं। शुक्र के इस गोचर के दौरान मित्र राशि में स्थिति होने के कारण आपकी स्थिति मजबूत होगी। धन आगमन बना रहेगा। इस गोचर के दौरान आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी, लग्जरी आइटम परचेस कर सकते हैं। आपकी रुचि संगीत और कला के क्षेत्र में बढ़ सकती है। इस गोचर के दौरान परिजनों के साथ एक अच्छा समय बिताएंगे।

2. वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए शुक्र लग्न भाव (अर्थात संपूर्ण व्यक्तित्व) तथा छठवें भाव (रोग, ऋण, शत्रु) के स्वामी हैं। शुक्र का यह गोचर आपके द्वितीय भाव में होने जा रहा है, जो कि स्थाई संपत्ति, आय और कुटुंब का भाव है। यह गोचर आपके जीवन में सकारात्मक रिजल्ट देने वाला साबित होगा। शनि के नकारात्मक भाव से आपको राहत मिलेगी। शुक्र के गोचर के दौरान आपको आर्थिक लाभ होगा। जिन जातकों का विवाह नहीं हुआ है, उन्हें खुशखबरी मिल सकती है। व्यापार-व्यवसाय करने वाले जातकों को सफलता मिलेगी।

3. कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए शुक्र द्वितीय (वाणी, कुटुंब, धन भाव) तथा नवम (भाग्य भाव) के स्वामी हैं। शुक्र का यह गोचर आपके दसवें भाव में होने जा रहा है। इस गोचर के दौरान आपको कड़ी मेहनत का फल प्राप्त होगा। भाग्य भी आपका साथ देगा। शासकीय कार्यों में सफलता मिलेगी। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। घर-परिवार में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। शुक्र का यह गोचर आपकी आर्थिक और सामाजिक स्थिति को सुदृढ़ करेगा।

4. तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए शुक्र लग्न भाव (संपूर्ण व्यक्तित्व) और अष्टम भाव (आयु, मृत्यु और गुप्त धन) के स्वामी हैं। शुक्र का यह गोचर तुला राशि के जातकों के लिए नवम यानी भाग्य भाव में हो रहा है। अष्टम भाव का स्वामी नवम में जाए तो इसे अच्छा नहीं माना जाता, परंतु शुक्र देव आपकी राशि के स्वामी होने के कारण आपको शुभ परिणाम अवश्य देंगे। लग्न भाव के मालिक होने के साथ-साथ मिथुन मित्र की राशि है। शुक्र के गोचर के दौरान यदि आप सफलता प्राप्त करना चाहते हैं, तो स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखते हुए सावधानीपूर्वक कार्य करें और अपनी सोच पॉजिटिव रखें; इस गोचर का लाभ आपको अवश्य मिलेगा।

इन राशियों को रखनी होगी विशेष सावधानी

1. कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए शुक्र चतुर्थ (भूमि, भवन, माता) और एकादश (आय और उन्नति भाव) का स्वामी है। शुक्र का गोचर आपके बारहवें भाव में होने जा रहा है, जो कि हानि और खर्चों का है। शुक्र के इस गोचर से आपके खर्च अप्रत्याशित रूप से बढ़ सकते हैं। हालांकि यह गोचर आपके लिए धन लाभ भी लेकर आएगा, इसलिए ज्यादा चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। लग्जरी आइटम्स परचेस कर सकते हैं, घर का रिनोवेशन कर सकते हैं। शुक्र के मंत्रों का जप करें, ग्रह संबंधित दान करें। संभव हो तो शुक्र के मंत्रों का 16,000 की संख्या में जप कराकर दशांश हवन, तर्पण, मार्जन करावें।

2. वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शुक्र सप्तम भाव (पार्टनर, लाइफ पार्टनर और डेली इनकम) तथा बारहवें भाव (हानि और खर्चों) का स्वामी है। चूंकि शुक्र का यह गोचर आपके अष्टम भाव में हो रहा है, इस दौरान सेहत का विशेष ख्याल रखें। निजी और व्यावसायिक जीवन में उतार-चढ़ाव का सामना कर सकते हैं। शुक्र ग्रह के मंत्रों का जप करें, शुक्रवार का व्रत करें, ग्रह संबंधित दान करें। माता लक्ष्मी का विशेष पूजन, श्री सूक्त का पाठ, कनकधारा स्तोत्र का पाठ आपके लिए लाभकारी होगा।

अपने जीवन में शुक्र महाराज अनुकूलता प्राप्त करने में शुक्र का प्रभाव बढ़ाने के लिए शुक्र के वैदिक, तांत्रिक या बीज मंत्र का जप अवश्य कराएं ।ज्यादा विश्लेषण के लिए कुंडली दिखाएं।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!