दिनेश बारी, उदयपुर। भारतीय जनता पार्टी के 47 वें स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा उदयपुर के रामगढ़ मण्डल अंतर्गत मोहनपुर बूथ में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मण्डल अध्यक्ष प्रबोध कुमार पैकरा के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता अम्बिकेश केसरी तथा विशिष्ट अतिथि ताजिन्दर बग्गा रहे। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के छायाचित्रों पर दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके पश्चात अतिथियों द्वारा भाजपा का ध्वज फहराकर स्थापना दिवस मनाया गया। मण्डल अध्यक्ष प्रबोध कुमार पैकरा ने स्वागत भाषण देते हुए सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया तथा स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। मुख्य अतिथि अम्बिकेश केसरी ने अपने उद्बोधन में कहा कि 6 अप्रैल 1980 को स्थापित भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि ताजिन्दर बग्गा एवं पूर्व मण्डल अध्यक्ष अनिल प्रताप सिंह ने भी अपने विचार रखते हुए भाजपा की विचारधारा एवं उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में मण्डल उपाध्यक्ष मनीष बंसल, डालेश्वर यादव, शुभम भदौरिया, जनपद सदस्य अर्जुन सिंह, मुन्ना सिंह, सरस्वती सिंह, प्रमिला पोर्ते, मोहनपुर बूथ अध्यक्ष जय सिंह पैकरा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में मण्डल महामंत्री कल्पना भदौरिया ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफल संचालन कन्हाई राम बंजारा द्वारा किया गया। Post Views: 23 Please Share With Your Friends Also Post navigation आज आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट, रायपुर समेत कई जिलों में वर्षा की संभावना; चलेंगी तेज रफ्तार हवाएं… लखनपुर में भाजपा का 46वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया