झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी में एक युवती ने टोल प्लाजा पर जमकर हंगामा मचाया और तोड़फोड़ भी की। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि, युवती ने करीब एक घंटे तक हंगामा किया और एक-एक करके तीन बूम को तोड़ डाले। उक्त युवती ऑर्केस्ट्रा डांसर बताई गई है। फिलहाल वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई छानबीन शुरु कर दी है। वायरल हुआ युवती का वीडियोआपकी जानकारी के लिए बता दें कि, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो झांसी जनपद के सकरार थानान्तर्गत खजुराहो हाईवे पर लुहारी टोल का बताया जा रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक युवती गाली गलौज करते हुए हंगामा कर रही है और वह वहां लगे बूमों को तोड़ रही है। युवती ने क्यों किया हंगामाइस मामले की जानकारी देते हुए सकरार थाना पुलिस ने बताया कि, खजुराहो की ओर से किसी प्रोग्राम में हिस्सा लेकर कार से अपनी मित्र के साथ झांसी आ रही युवती कुछ देर टोल के पास रुकी। इसी बीच उसे पता चला कि उसका फोन कहीं गायब हो गया है। इसी बात को लेकर वह टोल कर्मियों से सीसीटीवी कैमरा चैक कराने की जिद करने लगी। मौजूद कर्मचारियों ने उसे समझाया कि अभी कर्मचारी नहीं है, वह कुछ देर रुके तो कैमरे दिखा दिए जाएंगे, लेकिन वह नहीं मानी और हंगामा करने लगी। काफी देर तक चले हंगामे के बाद लोगों ने समझाकर उसे शांत कराया। हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। युवती झांसी की रहने वाली बताई गई है। Post Views: 118 Please Share With Your Friends Also Post navigation अब दहेज उत्पीड़न समेत 31 मामलों में नहीं होगी FIR, पहले लेना होगा मजिस्ट्रेट का आदेश, DGP ने दिए निर्देश सीधे गोदामों से नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर, सरकार ने लगाईं रोक.. आईडी कार्ड दिखाकर कोई भी ले सकेगा रसोई गैस