बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक बड़ी दुर्घटना हो गयी। झलमला–बालोद मुख्यमार्ग पर स्थित सिवनी गांव के पास हुई इस दुर्घटना में ड्यूटी के दौरान पुलिस आरक्षक ठनेश टेमार्य की दर्दनाक मौत हो गई। घटना ने न केवल पुलिस विभाग को, बल्कि पूरे क्षेत्र को गहरे सदमे में डाल दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरक्षक ठनेश टेमार्य बालोद थाने में पदस्थ थे और नियमित शासकीय कार्य के तहत समंस वारंट तामील करने के लिए ग्राम देवारभाट, जमरुवा की ओर जा रहे थे। वे अपनी मोटरसाइकिल से निर्धारित स्थल के लिए रवाना हुए थे। इसी दौरान झलमला–बालोद मुख्य मार्ग पर पीछे से आ रही कांकेर ट्रेवल्स की यात्री बस ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी भीषण थी कि आरक्षक संतुलन खो बैठे और सीधे बस के नीचे आ गए। घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई प्रारंभ की गई। हादसे के बाद बस चालक को हिरासत में लिए जाने की खबर भी सामने आई है। पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है, जिसमें तेज रफ्तार और लापरवाही की आशंका जताई जा रही है।

इस दुर्घटना के बाद पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। सहकर्मियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। विभागीय सूत्रों के अनुसार, आरक्षक ठनेश टेमार्य अपनी जिम्मेदारियों के प्रति बेहद सजग और कर्तव्यनिष्ठ माने जाते थे। ड्यूटी के दौरान हुई इस दुर्घटना ने सभी को भावुक कर दिया है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!