वाराणसी। पुलिस ने रेनबो गेस्ट हाउस में चल रहे बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। छापेमारी के दौरान तीन महिलाओं सहित कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई की जानकारी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस के अनुसार, गेस्ट हाउस में लंबे समय से अवैध गतिविधियां चल रही थीं। योजनाबद्ध छापेमारी में मौके से 4 प्रयुक्त और 21 अप्रयुक्त कंडोम तथा 10,070 रुपये नकद बरामद किए गए। गिरफ्तार आरोपियों में दो दलाल, होटल संचालक, भवन स्वामी और चार ग्राहक शामिल हैं। मुख्य आरोपियों में जफर उर्फ राज उर्फ गुड्डू, राजू यादव, जितेंद्र कुमार, सुनील कुमार (सभी ग्राहक) और अनिल पांडेय (भवन स्वामी) शामिल हैं। वहीं तीन महिलाओं में से दो पश्चिम बंगाल और एक लखीमपुर खीरी की निवासी बताई जा रही हैं। पुलिस फिलहाल मामले की जांच और पूछताछ कर रही है। Post Views: 171 Please Share With Your Friends Also Post navigation एक ऐतिहासिक फैसला ट्रांसजेंडर और समलैंगिक जोड़ों को लिव-इन की इजाजत मर्जी का साथी चुनने का हक… ‘बॉयफ्रेंड बनाओ और एंजॉय करो.. नहीं है तो इस एप से बनवा दूँ!’ गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा का शर्मनाक कांड