सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शराब के नशे में स्कूल पहुंचने के मामले में जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने बड़ी कार्रवाई की है। रामानुजनगर ब्लॉक के भुनेश्वरपुर स्थित नर्मदापारा प्राथमिक स्कूल के हेडमास्टर निरंजन कुशवाहा को निलंबित कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, 2 फरवरी को हेडमास्टर नशे की हालत में स्कूल पहुंचे और अपने कक्ष में फर्श पर सोते पाए गए। इसकी सूचना मिलने पर ग्रामीण स्कूल पहुंचे और घटना का वीडियो बना लिया। वीडियो में हेडमास्टर नशे की हालत में बच्चों को पढ़ाने की कोशिश करते हुए लड़खड़ाते नजर आए। वीडियो बनते देख उन्होंने सफाई दी कि पेट में गैस की समस्या के कारण वे लेटे थे। पहले भी लग चुके हैं आरोपग्रामीणों की शिकायत पर रामानुजनगर के बीईओ डीएस लकड़ा स्कूल पहुंचे और शिक्षकों व ग्रामीणों के बयान दर्ज किए। बयान में बताया गया कि हेडमास्टर पहले भी कई बार शराब के नशे में स्कूल आते रहे हैं। साथ ही जनप्रतिनिधियों से फोन पर गाली-गलौच करने के आरोप भी सामने आए हैं। 23 छात्रों की पढ़ाई प्रभावितस्कूल में कक्षा पहली से पांचवीं तक कुल 23 छात्र अध्ययनरत हैं। यहां हेडमास्टर समेत तीन शिक्षक पदस्थ हैं। लंबे समय से इसी स्कूल में पदस्थ हेडमास्टर के आचरण से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने की बात ग्रामीणों ने कही। निलंबन आदेश जारीबीईओ की जांच रिपोर्ट और अनुशंसा के आधार पर सूरजपुर DEO अजय मिश्रा ने हेडमास्टर निरंजन कुशवाहा को सस्पेंड कर दिया। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय प्रतापपुर बीईओ कार्यालय निर्धारित किया गया है। Post Views: 119 Please Share With Your Friends Also Post navigation तेज रफ्तार का कहर! अज्ञात वाहन की टक्कर से आरक्षक की दर्दनाक मौत… दो जिलों में भीषण हादसे, ट्रेलर टक्कर और पिकअप की ठोकर से 2 की मौत