बिजली के खंभे टकराई ट्रेलर, लगी भीषण आग, जिंदा जलने से ड्राइवर की मौत बीजापुर:- जिले के एनएच-63 पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। गदामल्ली चौक नयापारा मिंगाचल के पास रायपुर पासिंग नंबर का एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया और सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गया। टक्कर के तुरंत बाद ट्रेलर में भीषण आग लग गई और पूरा वाहन आग की चपेट में आ गया। जानकारी के मुताबिक, ट्रेलर हैदराबाद की ओर जा रहा था। हादसे के बाद वाहन चालक का काफी देर तक कोई पता नहीं चल पाया, वहीं आशंका जताई जा रही है कि चालक की आग में जलकर मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही नैमेड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल विभाग की मदद से आग पर काबू पाया गया। Post Views: 258 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG: एंबुलेंस बनी गांजा तस्करी का जरिया, 520 किलो गांजे के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार ग्राम पंचायत पलका में आवास दिवस का आयोजन, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के हितग्राहियों को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी