CG: दौलतपुर में गोंडवाना समग्र विकास क्रांति आंदोलन का युवा संवाद सम्पन्न, युवाओं ने रखे अपने विचार

उदयपुर:- सरगुजा जिले के ग्राम पंचायत सलबा के आश्रित ग्राम दौलतपुर में गोंडवाना समग्र विकास क्रांति आंदोलन, जिला सरगुजा के तत्वावधान में युवा संवाद कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह आंदोलन एक ऐसा सशक्त मंच है, जहाँ युवा अपनी समस्याओं, विचारों एवं सुझावों को खुलकर साझा करते हैं, जिससे नीति-निर्माण और सामाजिक विकास में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित होती है।आज के युवा संवाद कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री नवल सिंह वरकड़े ने की, वहीं बैठक का संचालन श्री विजय सिंह कोर्राम द्वारा किया गया। कार्यक्रम में युवाओं ने शिक्षा, रोजगार, सामाजिक उत्थान और आदिवासी समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार रखे।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से श्री रामजीत सिंह आरमोर, श्रवण सिंह वरकड़े, रामलखन सिंह कोर्राम, मनोहर सिंह उईके, देवलोचन सिंह उईके, ठाकुर प्रसाद मरकाम, श्रीपाल पोर्ते, दिनेश पावले, गोपाल राम सरोटिया, आनंद राम कुसरो, मदन सिंह करियाम, समल सिंह अर्मो, आलेख शाह मराबी, गनेश्वर सिंह टेकाम, जगेश्वर सिंह उर्रे, आलम साय मरपच्ची, सहदेव सिंह श्याम, दीपन सिंह नेटी, अर्जुन मरकाम, अम्बिका प्रसाद पोर्ते, रामगोपाल कोर्राम, सीताराम नेटी, शिवराम मराबी, बाबुलाल वरकड़े, महेश सिंह उर्रे, सीताराम पोर्ते, मसत राम कमरो सहित सैकड़ों की संख्या में दादा हीरा सिंह मरकाम जी के गोंडवाना समग्र विकास क्रांति आंदोलन के सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में संगठन की मजबूती, युवाओं को जागरूक करने और समाज के समग्र विकास के लिए निरंतर संवाद व आंदोलन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!