CG: नोटों के बंडल से भरी कार बरामद, पैसा छिपाने का तरीका देख पुलिस भी रह गई दंग बालोद :- कोतवाली थाना क्षेत्र के पकड़ीभाट गांव के पास पुलिस ने महाराष्ट्र पासिंग एक कार से 3 करोड़ रुपये नगद बरामद किए हैं। पुलिस ने इस मामले में कार सवार दो लोगों को हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार कार में सीट के नीचे चैंबर बनाकर पैसा छुपाया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार और सवार दोनों की तलाशी ली और बड़ी रकम बरामद की। पुलिस अधिकारी ने बताया कि हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूछताछ जारी है और आगे की जांच के बाद ही मामले का खुलासा होगा। Post Views: 148 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG NEWS :10 गुना पैसे लौटाने का लालच; महिला तांत्रिक ने तीन व्यापारियों से लाखों की ठगी, तंत्र–क्रिया के बहाने लेकर फरार… CG: बाइक को टक्कर मारकर खड़ी ट्रक में जा घुसी कार, हादसे में 2 की मौके मौत