मुतवेंडी क्षेत्र में संयुक्त अभियान के दौरान 5 किलोग्राम का प्रेशर IED और स्पाइक्स बरामद, सुरक्षा बलों की सतर्कता से बड़ी घटना टली बीजापुर जिले के थाना गंगालूर क्षेत्र में स्थित मुतवेंडी सुरक्षा कैंप से डीआरजी, 202 कोबरा, केरिपु 85 वाहिनी और बीडीएस बीजापुर की संयुक्त टीमें एरिया डोमिनेशन और डिमाइनिंग ड्यूटी पर निकली थीं। इस अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने मुतवेंडी क्षेत्र में माओवादियों द्वारा लगाए गए खतरनाक स्पाइक्स और IED का पता लगाया और सावधानीपूर्वक उन्हें बरामद किया। बीडीएस बीजापुर की टीम ने मौके पर प्राप्त 5 किलोग्राम के प्रेशर IED को सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया। माओवादियों ने यह विस्फोटक उपकरण और स्पाइक्स सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से लगाए थे, लेकिन जवानों की सतर्कता और सूझबूझ से माओवादी मंसूबे विफल हो गए। Post Views: 410 Please Share With Your Friends Also Post navigation कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय- झिरमिटी की शिक्षिका श्रीमती प्रीति पाण्डेय को राज्य उत्सव में ज्ञान दीप पुरस्कार से किया गया सम्मानित नगर में हर्षोल्लास से मना छठ पर्व, श्रद्धालुओं ने दी उगते सूर्य को अर्घ्य