Vastu Tips : अगर आप चाहते हैं कि आपके घर में हमेशा धन, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहे, तो वास्तु शास्त्र में बताई गई कुछ खास बातों को अपनाना बेहद लाभदायक हो सकता है। वास्तु शास्त्र और फेंगशुई के अनुसार कुछ पौधे ऐसे माने गए हैं, जो घर में रखने से न केवल धन की वृद्धि होती है, बल्कि सौभाग्य और शांति भी बनी रहती है। आज हम आपको बता रहे हैं ऐसे ही चार चमत्कारी पौधों के बारे में, जिन्हें घर में लगाने से आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। मनी प्लांटमनी प्लांट को घर में लगाने से धन संबंधी समस्याओं का समाधान होता है। इसे उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। यह पौधा न केवल आर्थिक लाभ देता है, बल्कि घर के सदस्यों के बीच सामंजस्य भी बढ़ाता है। मनी प्लांट को कांच की बोतल या मिट्टी के पॉट में पानी सहित लगाना चाहिए। 🔹 तुलसी का पौधातुलसी का पौधा धार्मिक दृष्टि से बहुत ही पवित्र माना जाता है। यह घर के वातावरण को शुद्ध करता है और लक्ष्मी का वास भी सुनिश्चित करता है। तुलसी मानसिक शांति प्रदान करती है और नकारात्मक ऊर्जा को दूर रखती है। इसे आंगन या घर की उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना सबसे उत्तम होता है। क्रासुला फेंगशुई में क्रासुला को ‘मनी ट्राईगर’ कहा जाता है। यह पौधा धन और समृद्धि को आकर्षित करता है। क्रासुला पौधे को घर के मुख्य द्वार के पास अंदर की ओर रखना शुभ माना जाता है। यह व्यवसाय और नौकरी में तरक्की के लिए अत्यंत लाभकारी है। 🔹 बैंबू प्लांटबैंबू प्लांट को फेंगशुई में सौभाग्य, समृद्धि और शांति लाने वाला पौधा माना जाता है। विशेष रूप से अगर इसमें 3, 5 या 8 डंडियां हों, तो यह अत्यधिक शुभ फल देता है। बैंबू प्लांट को पानी से भरे ग्लास बाउल में रखा जाता है और सप्ताह में एक बार उसका पानी बदलना चाहिए। Post Views: 194 Please Share With Your Friends Also Post navigation Shanidev ko prasann karne ke upay : शनिवार को करें ये विशेष दान, दूर होंगी आर्थिक परेशानियां, मिलेगी शनिदेव की कृपा Premanand Maharaj : प्रेमानंद महाराज की रात्रि पदयात्रा का समय बदला, अब रात 2 बजे नहीं, इतने बजे होगी शुरू, जानें क्यों बदला गया समय