झारसुगुड़ा। ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-49 पर रविवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार ट्रेलर और पुलिस की पेट्रोलिंग वाहन के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण दुर्घटना में छत्तीसगढ़ पुलिस के पांच पुलिसकर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई और इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार पुलिस टीम नियमित पेट्रोलिंग ड्यूटी पर थी, तभी सामने से आ रहे ट्रेलर से उनकी गाड़ी की सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पेट्रोलिंग वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। घटना सदर पुलिस स्टेशन के पास की बताई जा रही है।

पुलिस अधिकारियों ने पुष्टि की है कि हादसे में पांच जवानों की मौत हो चुकी है, जबकि तीन घायल पुलिसकर्मियों का अस्पताल में इलाज जारी है। दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है और ट्रेलर चालक की तलाश की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इस दर्दनाक हादसे से पूरे जिले में शोक का माहौल है और पुलिस विभाग ने अपने दिवंगत साथियों को श्रद्धांजलि दी है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!