स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का धंधा, पुलिस को आपत्तिजनक स्थिति में मिले युवक-युवतियां, गिरफ्तार… रायपुर। भिलाई के सूर्या मॉल में संचालित स्पा सेंटर्स में पुलिस की टीम ने शनिवार देर रात रेड मारी। रेड के दौरान पुलिस को कई संदिग्ध चीजें मिली हैं। पुलिस ने यहां से 10 लड़कियों और 3 पुरुषों को हिरासत में लिया है और उन्हें पूछताछ के लिए स्मृति नगर चौकी ले जाया गया है । एएसपी पद्मश्री तंवर ने अपनी टीम के साथ यहां छापामार कार्रवाई की थी। टीम जब स्पा सेंटर पहुंची तो लगभग सभी ग्राहक थे। पुलिस ने अंदर जाकर देखा तो वहां अनैतिक गतिविधियां चल रही थीं। ऐसे में पुलिस ने स्पा में काम करने वाली महिलाओं और पुरुष ग्राहकों को पकड़ा है । एएसपी तंवर ने बताया कि उन्होंने मॉल में संचालित 8 स्पा सेंटर्स पर छापेमार कार्रवाई की है। उन्हें यहां से कई संदिग्ध, अनैतिक चीजों के साथ-साथ रजिस्टर और अन्य सबूत मिले हैं। इससे साफ हो जाता है कि यहां स्पा की आड़ में देह व्यापार का धंधा संचालित हो रहा था । एएसपी के साथ कार्रवाई में स्मृति नगर चौकी पुलिस और अन्य कई थानों से महिला बल को बुलाया गया था। इन सभी ने स्पा में पकड़े गए लड़के-लड़कियों को गाड़ियों में बिठाया और स्मृति नगर चौकी ले गए। वहां देर रात तक पूछताछ की कार्रवाई चली। बताया जा रहा है कि पुलिस की टीम जब स्पा सेंटर में रेड करने जाने वाली थी, उससे पहले स्मृति नगर चौकी से उन्हें सूचना चली गई थी। इसके चलते स्पा सेंटर वाले अलर्ट हो गए थे। जब पुलिस ने रेड कार्रवाई की तो उन्हें केवल 3 स्पा सेंटर्स में ही संदिग्ध गतिविधि होते मिली। बाकी के 5 स्पा सेंटर्स में पुलिस को कुछ भी नहीं मिला है । Post Views: 183 Please Share With Your Friends Also Post navigation रायपुर में खेला जाएगा वनडे और T20 मुकाबला, जानिए कब होगी भारत-न्यूजीलैंड की मैच… CG NEWS : बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा मौका! अग्निशमन विभाग में 295 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरा डिटेल…