शराब के नशे में स्कूल आने और विद्यार्थियों को डराने-धमकाने के आरोप में व्याख्याता निलंबित महासमुंद। शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बम्हनी पिथौरा में पदस्थ व्याख्याता (एलबी) संजय नंद को लोक शिक्षण संचालनालय के संचालक ने निलंबित कर दिया है। व्याख्याता पर अनियमित उपस्थिति, शराब सेवन कर विद्यालय में आने और विद्यार्थियों को डराने-धमकाने जैसी गंभीर शिकायतें मिली थीं। जांच में आरोप सही पाए जाने पर संचालक ने निलंबन की कार्रवाई की है। शिक्षा विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आदेश जारी किया है। अब निलंबन अवधि के दौरान उन्हें जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में संलग्न किया जाएगा। Post Views: 144 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG News: ड्रग्स सिंडिकेट चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश! 6 सदस्य गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किया 57 लाख का चिट्टा…. पति की मौत के बाद मोबाइल से खुला बेवफा बीवी की खौफनाक साजिश का राज!