अंबिकापुर : सरगुजा जिले के विकास खंड उदयपुर के प्रा शाला पेंडरखी और मा शाला पेंडरखी में वार्षिक विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें कक्षा 5 और 8 वी के बच्चो को विदाई दी गई साथ ही नेवता भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में अथिति द्वारा मां सरस्वती के मूर्ति पर धूप बत्ती और फूल चढ़ाकर की गई इस अवसर पर सरपंच ,उपसरपंच पंच गण, SMC सदस्य मितानिन आ बा कार्यकर्ता सहायिका पालक उपस्थित रहे। कक्षा पांचवी और 8 वी के बच्चो को मार्कशीट रखने का फाइल और गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया,साथ ही स्कूलों में कार्यरत रसोईया, स्वीपर और और चपरासी को प्रतिवर्ष की तरह साड़ी देकर सम्मानित किया गया साथ ही बच्चों और उपस्थित सभी के लिए भोजन की व्यवस्था की गई। इस अवसर पर सभी शिक्षक गण पालक उपस्थित रहे।इस कार्यक्रम में सरपंच बिराजो भाई, उपसरपंच पंच सरिता बाई, बसंती बाई, शिक्षक गण सुगंध सिंह, सुनील कुमार यादव प्रदीप कुजूर, कामख्या सिंह ,साकेत शर्मा, गोविंद लकड़ा, विजय यादव, महेश राम उपस्थित रहे। Post Views: 280 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG Crime : प्रेमी-प्रेमिका ने मिलकर मंगेतर को उतारा मौत के घाट, जंगल में दफनाई लाश, ऐसे हुआ खुलासा… “सम्मान की संध्या” में भावभीनी विदाई : A.P. सोनवानी सर को नमन