लखनपुर/ दिनेश बारी- 05 सितंबर 2024: छत्तीसगढ़ के नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने लखनपुर नगर पंचायत को विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए करोड़ों रुपए की सौगात दी है। यह राशि नगर पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों को प्रगति देने के लिए दी गई है।

नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सावित्री दिनेश साहू और मुख्य नगर पालिका अधिकारी विद्यासागर चौधरी ने कहा कि यह राशि 15 वित आयोग मद अंतर्गत 173.54 करोड़ रुपए की है। इस राशि से लखनपुर नगर पंचायत क्षेत्र में विभिन्न निर्माण कार्य किए जाएंगे, जिनमें शशि पांडे घर से गोपाल बाबा के घर तक बीटी सड़क, साप्ताहिक बाजार रोड में सीसी सड़क, चिरगाघाट में पुलिया निर्माण, और लखनपुर स्वामी आत्मानंद विद्यालय परिसर में पेवर ब्लॉक संहित अन्य निर्माण कार्य शामिल हैं।

इस अवसर पर अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल ने कहा कि यह राशि लखनपुर नगर पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों को प्रगति देने में मदद करेगी। उन्होंने नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव का आभार जताया।नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सावित्री दिनेश साहू और मुख्य नगर पालिका अधिकारी विद्यासागर चौधरी ने भी नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव और अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल का आभार जताया।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!