राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज CG दौरे पर, अंबिकापुर में जनजाति गौरव दिवस के भव्य समारोह में होंगी शामिल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज CG दौरे पर, अंबिकापुर में जनजाति गौरव दिवस के भव्य समारोह में होंगी शामिल

रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ रही हैं। वे अंबिकापुर में आयोजित जनजाति गौरव दिवस के वृहद समारोह में शामिल होंगी। कार्यक्रम की तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं और सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है।

इस भव्य आयोजन की अध्यक्षता राज्यपाल रमेन डेका करेंगे। वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ केंद्रीय राज्य मंत्री और कई सांसद भी मंच पर मौजूद रहेंगे।

जनजाति गौरव दिवस को विशेष रूप से मनाने के लिए अंबिकापुर में बड़े पैमाने पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, प्रदर्शनी और जनजातीय विरासत से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।

राष्ट्रपति मुर्मू के दौरे को लेकर स्थानीय प्रशासन व पुलिस विभाग अलर्ट मोड पर है। शहर में यातायात व्यवस्था भी बदली जा सकती है।

Please Share With Your Friends Also

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Comment

error: Content is protected !!