मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग को हाइवा ने रौंदा, देखें दर्दनाक वीडियो… दुर्ग। जिले के पाटन क्षेत्र के गोड़पेंड्री गांव में रेत से भरी हाइवा की चपेट में आकर बुजुर्ग की मौत हो गई. वहीं हादसा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है. जो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. घटना के बाद लोगों ने आक्रोशित होकर वाहन में तोड़फोड़ के बाद ड्राइवर की जमकर पिटाई कर दी. मौके पर पहुंची उतई पुलिस ने स्थिति नियंत्रित की और आगे की कार्रवाई में जुट गई. बताया जा रहा है ये हादसा सुबह-सुबह हुआ है, गुस्साए लोगों ने हाइवा पर पथराव कर दिया, घायल बुजुर्ग सुखचैन निषाद गोडपेंड्री का रहने वाला है, जो सुबह टहलने निकले थे। घटना के बाद उन्हें जिला अस्पताल से मेकाहारा ले जाया गया, घटना की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है. मामले में आगे की कार्रवाई जारी है. video- Post Views: 243 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG NEWS: अश्लील वीडियो कॉल कर किया ब्लैकमेल, परेशान होकर युवक ने की खुदकुशी CG Crime : सराफा व्यापारी से अश्लील वीडियो बनाकर 2 करोड़ की वसूली, पति-पत्नी गिरफ्तार, 1.65 करोड़ की संपत्ति जब्त…