यूपी। राजधानी लखनऊ के गोसाईगंज में एक मानसिक विक्षिप्त युवती से गैंगरेप का मामला सामने आया है. पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया है कि चौकीदार की सह पर दबंगों ने उनकी बेटी के साथ गैंगरेप किया. इस मामले में पुलिस की लापरवाही भी उजागर हुई है. परिजनों द्वारा दावा किया गया है कि शुरू में थाने में मुकदमा नहीं लिखा गया था. वहीं, जब मामला सोशल मीडिया पर पहुंचा और लोगों ने विरोध शुरू किया, तब लड़की के पिता की शिकायत पर FIR दर्ज की गई.

पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में भी लिया है. जिनसे पूछताछ की जा रही है. वहीं, इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों में आक्रोश भी है. मामले में प्रभारी अधिकारी ने मोहनलालगंज इंस्पेक्टर को जांच के आदेश भी दिए हैं. साथ ही गैगरेंप प्रकरण में 24 घंटे लापरवाही के मामले में मोहनलालगंज के खुजौली चौकी इंचार्ज और गोसाईगंज के जेल चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया गया है. डीसीपी साउथ जोन निपुण अग्रवाल ने बताया कि गोसाईगंज में एक मानसिक विक्षिप्त युवती से गैंगरेप का मामला सामने आया है. मामले में युवती के पिता की शिकायत पर FIR दर्ज कर ली गई है और जांच भी शुरू कर दी गई है. दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है. साथ ही संबंधित चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर भी कर दिया गया है.

इस मामले में डीसीपी ने एडीसीपी को जांच सौंपी है. एडीसीपी की टीम पूरे मामले की जांच करेगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश करेगी.

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!