रायपुर।रायगढ़ जिले के घरघोड़ा नगर पंचायत उपाध्यक्ष चुनाव में क्रॉस वोटिंग के चलते भाजपा ने दो पार्षद अनिल लकड़ा और श्याम भोजवानी को 6 साल के लिए BJP से निष्कासित कर दिया है। इसका आदेश आज प्रदेश महामंत्री और मुख्यालय प्रभारी जगदीश रामू रोहरा ने जारी किया है। बता दें कि घरघोड़ा नगर पंचायत में 15 पार्षद हैं। इनमें भाजपा के 9, कांग्रेस के 4 और दो निर्दलीय पार्षद हैं। यहां नगर पंचायत अध्यक्ष निर्दलीय प्रत्याशी चुने गए। वहीं उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस प्रत्याशी चुने गए हैं। क्रॉस वोटिंग के चलते भाजपा ने निष्कासन की कार्रवाई की है।आदेश में कहा गया है कि आपके विरूद्ध आरोप है कि घरघोड़ा नगर पंचायत उपाध्यक्ष चुनाव में भाजपा अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्ध आप मतदान किए, जिससे पार्टी को हार का सामना करना पड़ा। यह अनुशासन भंग करने की परिधि में आता है। विरोधी कार्य करने के आरोप में आपको पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया गया है। Post Views: 200 Please Share With Your Friends Also Post navigation शराब घोटाले में ईडी की छापेमारी के बाद छत्तीसगढ़ में बवाल,भूपेश बघेल कल जाएंगे दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी सफलता, इनोवा कार से साढ़े 4 करोड़ रुपए बरामद..