मस्तूरी। नव विवाहिता ने अपने प्रेमी के बारे में बताया तो नाराज पति ने घर में फांसी लगा ली. सूचना पर पुलिस की टीम जांच करने मौके पर पहुंची. शव को फंदे से उतारकर तलाशी ली तो एक सुसाइड नोट मिला. मरने से पहले युवक ने सुसाइड नोट में लिखा है कि मैं अपनी इच्छा से मर रहा हूं. इसके लिए किसी को परेशान ना करें. फिलहाल इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में ले लिया है. मस्तूरी पुलिस ने बताया कि जयराम नगर निवासी सूरज वस्त्रकार पिता मन्नू लाल (24) की शादी एक माह पहले हुई थी. शादी के बाद से सूरज अपनी पत्नी के साथ घर पर रह रहा था. इसी दौरान पत्नी ने अपने प्रेमी के बारे में सूरज से चर्चा की. तब से सूरज परेशान रहता था और इसके बाद से दोनों एक ही कमरे में अलग-अलग रहने लगे थे. बुधवार को दोपहर उसकी पत्नी पड़ोस के रिश्तेदार के घर चली गई. कुछ समय बाद जब वह अपने कमरे में आई तो देखा कि सूरज ने बेडरूम में फांसी लगा ली है. उसने आसपास के रिश्तेदारों को सूचना दी. पुलिस की टीम भी जांच करने मौके पर पहुंच गई. Post Views: 225 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG NEWS : अफसरों की मानसिक प्रताड़ना के चलते CHO ने की आत्महत्या, महीनेभर पहले पति की हुई थी मौत 11 हजार केवी पोल में चढ़ा विछिप्त युवक, करंट की चपेट में आने से हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस