दंतेवाड़ : छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों द्वारा नक्सलियों के खिलाफ तेजी से अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के चलते नक्सलियों में अब डर का माहौल बनना शुरू हो गए हैं। प्रदेश में आए दिन जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो रही है और इस मुठभेड़ में जवानों को बड़ी सफलताएं भी ली रही है। इसी कड़ी में एक बार फिर दंतेवाड़ा और बीजापुर में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो रही है।

एक महिला नक्सली ढेर

मिली जानकारी के अनुसार, दंतेवाड़ा और बीजापुर में सुरक्षाबलों के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो रही है। इस मुठभेड़ में एक महिला नक्सली को ढेर कर दिया गया है और उसका शव भी बरामद कर लिया है। जवानों ने महिला नक्सली के शव के साथ इंसास राइफल और भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद किया है। वहीं मुठभेड़ अभी भी जारी है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि, जवानों को एक बार फिर बड़ी सफलता मिल सकती है।

सुकमा में ढेर हुए थे 17 नक्सली

बता दें कि, दो दिन पहले यानी शनिवार को भी जवानों को बड़ी सफलता मिली थी। सुरक्षाबलों के जवानों ने मुठभेड़ में 17 माओवादियों को मार गिराया था। पहले 16 माओवादियों के मारे जाने की खबर सामने आई थी, लेकिन उसके बाद ये आंकड़ा बढ़कर 17 पहुंच गया। केरलापाल थाना क्षेत्र में माओवादियों की उपस्थिति की सूचना पर शुक्रवार को सुकमा जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान में रवाना किया गया था। इस अभियान में जवानों के साथ बड़ी सफलता लगी थी।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तय की है डेडलाइन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में माओवादी गतिविधियों को खत्म करने के लिए एक ठोस डेडलाइन तय की है। उन्होंने ऐलान किया है कि 31 मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ को नक्सलमुक्त कर दिया जाएगा। इसके लिए युद्ध स्तर पर अभियान जारी है और सुरक्षा बलों की लगातार कार्रवाई जारी है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!