नारी शक्ति और जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर थामा भाजपा का दामन अंबिकापुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ, सबका विकास के संकल्प और नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने वाली भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर, जिला पंचायत सरगुजा क्षेत्र क्रमांक 6 से निर्वाचित सदस्य राधा रवि ने आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। भाजपा जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में, पूर्व जिला अध्यक्ष एवं ओबीसी मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश, युवा आयोग के प्रदेश अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर की उपस्थिति में राधा रवि ने भाजपा में प्रवेश किया। भाजपा नेताओं और पदाधिकारियों ने उनका स्वागत करते हुए इसे संगठन की मजबूती करार दिया। गौरतलब है कि ग्राम पंचायत खम्हरिया (उदयपुर) निवासी राधा रवि पूर्व में प्रदेश कांग्रेस में पदाधिकारी रह चुकी हैं। 2019-20 के चुनाव में उन्होंने जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 6 से जीत हासिल की थी। इसके अलावा, वह अनुसूचित जाति रविदास समाज में प्रदेश महासचिव के रूप में समाज सेवा में सक्रिय रही हैं। राधा रवि सहकारिता एवं फूड कॉरपोरेशन में सभापति पद पर भी आसीन हैं। भाजपा में शामिल होने पर राधा रवि ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि सरगुजा जिले में भाजपा को पंचायत चुनावों में भारी जनादेश यूं ही नहीं मिला। भाजपा जिलाध्यक्ष की सकारात्मक भूमिका, मजबूत संगठन, जनकल्याणकारी योजनाएं, विकास कार्य और नारी शक्ति को महत्व देने जैसी नीतियों ने उन्हें भाजपा से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। Post Views: 1,831 Please Share With Your Friends Also Post navigation त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 प्रथम चरण आज अम्बिकापुर, लखनपुर, उदयपुर में होगा मतदान स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान हेतु सभी तैयारियां पूर्ण सुबह 07 बजे से अपराह्न 03 बजे तक होगा संपन्न ग्राम गणेशपुर में युवक पर हमला, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट