अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हरित योग कार्यक्रम का आयोजन, पौधारोपण से दिया प्रकृति-संरक्षण का संदेश केदमा (सरगुजा) : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर वन परिसर केदमा में हरित योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पं. स. केदमा एवं पं. स. कूदर बसवार के स्टाफ, वन प्रबंधन समिति व लघु वनोपज समिति के सदस्य, स्थानीय ग्रामीण एवं स्कूलों के बच्चों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक योग अभ्यास से हुई, जिसमें प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासनों व प्राणायाम के माध्यम से शारीरिक व मानसिक संतुलन का अभ्यास किया। प्रशिक्षकों ने योग के लाभों को बताते हुए इसे जीवनशैली में शामिल करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि योग न केवल तनाव और बीमारियों से बचाव करता है, बल्कि यह व्यक्ति को आंतरिक शांति और अनुशासन की ओर ले जाता है। इस अवसर पर “एक पेड़ माँ के नाम 2.0” अभियान के तहत सामूहिक पौधारोपण भी किया गया। प्रतिभागियों ने अपनी माताओं के सम्मान में पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। फलदार व औषधीय पौधों का चयन कर पर्यावरण और स्वास्थ्य दोनों के प्रति जागरूकता व्यक्त की गई। इस हरित योग कार्यक्रम ने समाज को शारीरिक, मानसिक और प्राकृतिक संतुलन के महत्व को दर्शाया। योग और पौधारोपण की समन्वित पहल ने यह स्पष्ट किया कि स्वस्थ जीवन के लिए स्वस्थ शरीर और स्वस्थ पर्यावरण दोनों आवश्यक हैं। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने नियमित योग और वृक्षारोपण को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। Post Views: 146 Please Share With Your Friends Also Post navigation जमीन घोटाला मामला : जिंदा महिला को मरा बताकर कर जमीन का नामांतरण, तहसीलदार निलंबित CG : 500 के नकली नोटों की खेप लेकर पहुंचा डाकघर, अदालत ने सुनाई 5 साल की सख्त सजा