अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग कार्यशाला का आयोजन…

दिनेश बारी,

लखनपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर लखनपुर सामुदायिक भवन में योग कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल जी शामिल हुए।

यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 11 वर्षों की सफल नेतृत्व यात्रा “संकल्प से सिद्धि” के उपलक्ष्य में हुआ। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, नागरिकों, बच्चों व शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। विधायक राजेश अग्रवाल ने सभी को योग दिवस की शुभकामनाएं दीं और आग्रह किया कि स्वस्थ जीवन के लिए प्रतिदिन कम से कम 15 मिनट योग को अपनाएं।

उन्होंने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण कर लोगों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने और पौधों के लिए विधायक निवास से नि:शुल्क पौधा लेने का निवेदन किया।

कार्यक्रम में योग प्रशिक्षण सतनारायण तिवारी द्वारा दिया गया, संचालन नगर पंचायत एवं आयोजन मंडल अध्यक्ष दिनेश बारी, कार्यक्रम प्रभारी सौरभ अग्रवाल रहे, आभार प्रदर्शन पार्षद एवं नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि दिनेश साहू द्वारा किया गया। कार्यक्रम में शिवराज सिंह यतेंद्र पांडे प्रदीप गुप्ता राकेश साहू सचिन अग्रवाल अमित बारी राकेश अग्रवाल राहुल अग्रवाल क्षितिज अग्रवाल सचिन बारी एवं तेजस एवं महिला स्कूल के प्रिंसिपल शिक्षक गढ़ विद्यार्थी एवं भारी संख्या में प्रतिनिधि एवं आमजन उपस्थित रहे ।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!