यहां कई लोगों ने छोड़ा हिंदू धर्म! खुले मंच से सभी को दिलाई गई शपथ, कहा- ब्रह्मा, विष्णु और महेश को नहीं मानेंगे ईश्वर

ग्वालियर : मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हिंदू धर्म त्यागने की शपथ दिलाई गई है। ये शपथ भितरवार के धाकड़ खिरिया के बुद्ध विहार में तीन दिवसीय बुद्ध गाथा सम्मेलन में बौद्धचार्य धम्मोपदेशक भिख्खू भदन्त शाक्य ने दिलाई है। शपथ के शब्द काफी विवादस्पद है। शपथ लेते समय कहा गया कि मैं ब्रह्मा-विष्णु-महेश को ईश्वर नहीं मानूंगा। उनकी पूजा भी नही करूंगा। हिंदू देवी देवताओं को नही मानूंगा। भगवान बुद्ध विष्णु के अवतार है ये गलत है। मैं बौद्ध धर्म के विरूद्ध कोई भी नही करूंगा। ब्राहम्णों के हाथों से कोई कार्य नही करवाउंगा। बौद्ध धर्म के रास्ते पर काम करूंगा। अपने पुराने धर्म को त्यागता हूं, बौद्ध को अपनाता हूं। मेरा अब नया जन्म हो रहा है।

दरअसल, भितरवार तहसील के ग्राम धाकड़ खिरिया स्थित बुद्ध विहार में शुक्रवार से तीन दिवसीय विशाल बौद्ध धम्म महासम्मेलन शुरू हुआ था। आयोजन की तैयारियां 96 गांव जाटव समाज सुधार समिति के लोगों ने की थी। इसी दौरान कई लोगों को सामूहिक रूप से हिंदू धर्म को नहीं मानने की शपथ दिलाई गई। हांलाकि इस शपथ के बाद जो कार्यक्रम आयोजक है, वो कुछ भी बोलने से बच रहे है। वहीं, पुलिस-प्रशासन कैमरे के समाने आने से बच रहे है। उनका कहना है कि इस मामले में कोई शिकायत आएंगी, तब कार्रवाई की जाएंगी। वहीं जो इस शपथ कार्यक्रम में जो लोग मौजूद थे, उनके मुताबिक उन्होनें ये शपथ ली है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!