बॉयफ्रेंड मैनेजर … HR बीवी और मौत वाला हनीमून … लव अफेयर में मारा गया पति, राजा रघुवंशी केस में नया खुलासा राजा रघुवंशी की हत्या का मामला अब एक दिल दहला देने वाली लव-क्राइम स्टोरी में बदल चुका है। महज एक महीने पहले शादी करने वाले राजा की हत्या उसकी ही पत्नी सोनम ने करवाई थी। आरोप है कि सोनम ने अपने प्रेमी और दो सुपारी किलर्स के साथ मिलकर मेघालय के शिलॉन्ग में राजा को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस जांच में सामने आया है कि सोनम का अफेयर फैक्ट्री के मैनेजर राज कुशवाहा से था, जहां वह खुद एचआर के पद पर काम करती थी। राजा अपनी पत्नी सोनम के साथ हनीमून पर गया था। वह कश्मीर जाना चाहता था, लेकिन सोनम उसे जबरदस्ती शिलॉन्ग ले गई। वहां 2 जून को राजा की लाश जंगल में मिली। पुलिस ने इस मामले में सोनम, राज कुशवाह, विक्की ठाकुर और आनंद को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, सोनम ने ही मेघालय की टिकट बुक की थी, लेकिन वापस आने की टिकट नहीं करवाई गई थी, जिससे साफ हो गया कि हत्या की साजिश पहले से रची गई थी। जांच में पता चला कि राजा पर पहले आनंद ने हमला किया और फिर बाकी आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने कॉल डिटेल्स और लोकेशन रिकॉर्ड्स के आधार पर आरोपियों को पकड़ा। फिलहाल सोनम और उसके तीन साथी पुलिस की गिरफ्त में हैं। इंदौर और शिलॉन्ग पुलिस मिलकर मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश कर रही हैं। सोनम के पिता की फैक्ट्री में काम करने वाले राज कुशवाहा से उसका अफेयर था। यह खुलासा भी हुआ है कि हत्या से दो दिन पहले तक राज फैक्ट्री में नियमित रूप से काम कर रहा था। पुलिस का मानना है कि इस साजिश में और भी लोग शामिल हो सकते हैं, इसलिए आगे और गिरफ्तारियां संभव हैं। यह केस अब एक बड़े साजिशी खेल का रूप ले चुका है, जिसमें प्यार, धोखा और हत्या की खौफनाक कहानी छुपी है। Post Views: 359 Please Share With Your Friends Also Post navigation ऐसा चेहरा नहीं जो कांग्रेस की सरकार बना सके’.. विधायक की बात सुनकर राहुल गांधी बोले- खड़े-खड़े 10 नेता गिना दूंगा यहां कई लोगों ने छोड़ा हिंदू धर्म! खुले मंच से सभी को दिलाई गई शपथ, कहा- ब्रह्मा, विष्णु और महेश को नहीं मानेंगे ईश्वर