जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर ज़िले से हत्या के बाद आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक महिला की हत्या करने के बाद फरार चल रहे आरोपी ने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची, मामला दर्ज किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

मृतका और मृतक के बीच थे अवैध प्रेम संबंध

मिली जानकारी के अनुसार, 8 मार्च को रानीताल इलाके में एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। जांच के दौरान मृतका की पहचान रांझी निवासी पल्लवी परिहार के रूप में हुई। पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा पाया गया। बताया गया कि पल्लवी परिहार और मृतक अंकु बर्मन के बीच अवैध प्रेम संबंध थे। दोनों एक साथ हलवाई का काम करते थे और इसी दौरान उनके बीच नजदीकियां बढ़ी थीं। आरोपी अंकु बर्मन महिला की हत्या के बाद लंबे समय से फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

बस स्टैंड के पास पेड़ पर मिला शव

इसी बीच आज माढ़ोताल थाना क्षेत्र के ISBT बस स्टैंड के पीछे एक पेड़ पर अंकु बर्मन का शव फांसी के फंदे से लटका मिला।  सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। बताया जा रहा है कि फांसी पर लटके अंकु के हाथ भी बंधे हुए थे। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर हर एंगल से जांच शुरू कर दी है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!