क्यों बड़ी उम्र की महिलाओं के पीछे भाग रहे हैं कम उम्र के लड़के? कामसूत्र एक्सपर्ट सीमा आनंद ने खोल दी युवाओं की पोल

सोशल मीडिया पर इन दिनों सीमा आनंद का नाम काफी चर्चा में है। 63 साल की उम्र में अपनी खूबसूरती और बेबाक अंदाज़ के लिए मशहूर ब्रिटिश-भारतीय सेक्स एजुकेटर सीमा आनंद ने यूट्यूब के पॉडकास्ट में एक हैरान करने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि जब वह 63 साल की थीं, तब एक 15 साल के लड़के ने उन्हें बेहद अभद्र भाषा में प्रपोज किया था। इस घटना का ज़िक्र करते हुए सीमा ने समाज में युवाओं को दी जाने वाली यौन शिक्षा और उनकी मानसिकता पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनके इस बयान के बाद इंटरनेट पर बहस छिड़ गई है कि क्या आज के दौर में युवाओं को भावनाओं पर आधारित शिक्षा देने की सख्त ज़रूरत है।

सीमा आनंद एक ब्रिटिश-भारतीय सेक्स एजुकेटर हैं। सीमा आनंद के इंस्टाग्राम पर 15 लाख से ज़्यादा फॉलोअर्स हैं। सीमा केवल सेक्स एजुकेटर ही नहीं, बल्कि एक लेखिका भी हैं।उन्होंने कहानियों के अध्ययन (नैरेटोलॉजी) में पीएचडी की है। सीमा ‘कामसूत्र’ जैसे प्राचीन भारतीय ग्रंथों के माध्यम से आधुनिक युग में शारीरिक सुख और रिश्तों की जटिलताओं को समझाने के लिए प्रसिद्ध हैं।

कम उम्र के लड़कों का बड़ी उम्र की महिलाओं के प्रति आकर्षण

हाल ही में सीमा आनंद का पॉडकास्ट चर्चा में है। सीमा आनंद ने बताया कि पिछले साल जब वह 63 वर्ष की थीं, तब एक किशोर ने उनसे संपर्क किया और अश्लील शब्दों का इस्तेमाल करते हुए प्रपोज किया। शुभंकर मिश्रा के साथ बातचीत में सीमा आनंद ने कई संवेदनशील मुद्दों पर अपनी राय रखी। उन्होंने बताया कि कैसे कम उम्र के लड़के अक्सर बड़ी उम्र की महिलाओं के प्रति आकर्षित होते हैं और इसके पीछे की मानसिकता क्या होती है।

सीमा ने इस घटना का इस्तेमाल यह समझाने के लिए किया कि आज के युवाओं को इमोशन-सेंटर्ड (भावनाओं पर आधारित) यौन शिक्षा की कितनी सख्त ज़रूरत है। उन्होंने यह भी बताया कि उनके शिक्षण का एक मुख्य हिस्सा ‘Power of No’ (ना कहने की शक्ति) है। वे मानती हैं कि महिलाओं को बिना किसी अपराधबोध के अपनी इच्छा व्यक्त करने का पूरा अधिकार होना चाहिए

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!