मासूम के साथ दुष्कर्म : खेलते समय बहला-फुसलाकर घटना को दिया अंजाम, आरोपी गिरफ्तार… सक्ती। सक्ती जिले के मालखरौदा थाना अंतर्गत छपोरा चौकी क्षेत्र के एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां एक दस साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। घटना की सूचना पुलिस को मिलते ही तत्काल जांच शुरू कर दी और वारदात को अंजाम देने वाला दरिंदगी आरोपी को पुलिस ने चंद घंटे में ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी दुजराम सोनवाने के खिलाफ पुलिस ने अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। दरअसल आज दोपहर में एक दस साल की मासूम बच्ची गांव में खेल रही थी। खेलने के दौरान आरोपी बदमाश दुजराम सोनवाने वहां पर आया और बच्ची को बहला फुसलाया फिर घर छोड़ने के बहाने साथ में ले गया और बच्ची के साथ जबरन दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी परिजनों को हुई। तब परिजनों ने तत्काल छपोरा चौकी में जाकर पुलिस को आपबीती बताई। पुलिस ने तत्काल आरोपी के खिलाफ जांच शुरू की और आरोपी को तत्काल में हिरासत में लेकर पूछताछ की। तब आरोपी ने जुर्म कबूल किया। जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ BNS के विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया और उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। Post Views: 103 Please Share With Your Friends Also Post navigation पत्नी की मौत पर रची झूठी कहानी! लाखों के मुआवजे के लिए पति ने किया हाथी हमले का दावा… CG NEWS: छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती परीक्षा आज, 5967 पदों के लिए अभ्यर्थी होंगे शामिल…