Viral News : गैस की परेशानी समझकर गई थी डॉक्टर के पास, कुछ घंटों में ही मां बन गई 20 साल की लड़की

Viral News : एक महिला को अचानक पता चलता है कि वह प्रेग्नेट है। इतना ही नहीं वह कुछ घंटों बाद एक बच्चे को भी जन्म दे देती है। इस घटना से न सिर्फ युवती बल्कि डॉक्टर भी हैरान हैं। डॉक्टर ने इसे क्रिप्टिक प्रेग्नेंसी बताया है। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया की एक महिला चार्लोट समर्स ने प्रेग्नेंसी का पता चलने के मात्र 17 घंटे बाद ही बच्चे को जन्म दिया। दरअसल, महिला को आखिरी समय तक पता नहीं था कि वह गर्भवती है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक महिला की उम्र मात्र 20 साल है। जिसने जून में बच्चे को जन्म दिया। इसके पहले उसने बताया था कि बीते कुछ महीनों में उसका वजन बढ़ गया था। इस दौरान उसने सोचा कि ये सब तनाव की वजह से हो रहा है, उसने बताया कि इस बात का उसे बिल्कुल पता नहीं था कि वह प्रेग्नेंट है।

38 हफ्ते से अधिक समय से प्रेग्नेंट थी युवती

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक महिला चार्लोट पिछले महीने 6 जून को डॉक्टर के पास गई। उसे लगा कि ग्लूटेन की वजह से उसे कुछ परेशानी हो रही है। इससे आमतौर पर पेट फूलना, गैस की समस्या होती है। लेकिन जब वहां पर डॉक्टर ने उसका प्रेग्नेंसी टेस्ट किया, तो रिपोर्ट में पता चला कि वह प्रेग्नेंट हैं। जब महिला का अल्ट्रासाउंड किया गया तो सभी हैरान रह गए क्योंकि युवती 38 हफ्ते से अधिक समय से प्रेग्नेंट थी।

प्रेग्नेसी का पता चलते ही महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया, क्योंकि बच्चे के चारों ओर तरल (एमनियोटिक फ्लूइड) नहीं था। युवती को प्रसव पीड़ा (लेबर) शुरू करवानी पड़ी और सिर्फ सात मिनट बाद उसने बेटे को जन्म दिया। बाद में चार्लोट ने कहा कि सब कुछ अचानक हो गया। उसे समझ ही नहीं आया कि क्या हो रहा है, सब कुछ बहुत जल्दी हुआ। बेहोश होने के बाद जब होश आया तो एक बेटा उसकी गोद में था।

जानें क्या होती है क्रिप्टिक प्रेग्नेंसी?

क्रिप्टिक प्रेग्नेंसी एक रेयर कंडीशन है। इसमें गर्भावस्था में महिला को आखिरी वक्त तक पता ही नहीं चलता कि वह गर्भवती है। क्रिप्टिक प्रेग्नेंसी में पीरियड्स जैसी ब्लीडिंग होती रहती है। कोई आम लक्षण नहीं दिखते। न पेट का आकार बढ़ता है। इसके साथ ही बच्चे की मूवमेंट महसूस नहीं होती है। वजन में ज्यादा फर्क नहीं पड़ता है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!