CG ब्रेकिंग : सक्ति जिले में शराब पीने से 2 युवक की मौत, ग्रामीणों ने किया चक्का जाम सक्ति। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में शराब पीने से 2 युवक की जान चली गई। शराब पीने के बाद दोनों की तबीयत बिगड़ी थी। जिसके बाद परिजन उन्हें सारंगढ़ के एक अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। वही इस मामले को लेकर आज सबेरे 9 बजे बिर्रा चौक मे करहि गांव के ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर तत्काल गिरफ्तार करने की मांग को लेकर चक्का जाम किया है। जिससे हसौद से शिवरीनारायण भटगांव से चांपा-कोरबा आवागमन बंद है। बता दें ये वही करही गांव है जहां कुछ दिन पहले शराब पार्टी के बहाने बुलाकर, शराब पिलाकर युवा उप सरपंच को मौत के घाट उतार दिया गया था। Post Views: 108 Please Share With Your Friends Also Post navigation मासूम के साथ दुष्कर्म : खेलते समय बहला-फुसलाकर घटना को दिया अंजाम, आरोपी गिरफ्तार… CG NEWS: गौ तस्करी करते पकड़े गए दो आरोपी, 7 गायों से भरा पिकअप जब्त