चौपाटी नहीं हटाने को लेकर जमकर हंगामा! पूर्व विधायक विकास उपाध्याय समेत कई कांग्रेसी गिरफ्तार

रायपुर। साइंस कॉलेज मैदान स्थित चौपाटी को हटाए जाने के विरोध में समर्थकों और दुकानदारों के साथ पूरी रात धरना देने वाले कांग्रेस नेता विकास उपाध्याय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उन्हें अपने साथ सेंट्रल जेल लेकर पहुंची हुई है। इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थक भी मौजूद हैं। दूसरी तरफ नगर निगम के दल ने पुलिस के सहयोग से चौपाटी हटाए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 

पूरी रात धरने पर बैठे रहे विकास उपाध्याय

बता दें कि एनआईटी के सामने स्थित चौपाटी को हटाए जाने के आदेश के बाद विकास उपाध्याय अपने समर्थकों और दुकानदारों के साथ चौपाटी स्थल में ही पूरी रात धरने पर बैठे रहे। वहीं जब आज दस्ता और पुलिस क्रेन लेकर चौपाटी पहुंचे तो उनका सामना विकास उपाध्याय और उनके समर्थकों से हो गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर झूमाझटकी हुई। विकास उपाध्याय अपने साथियों के साथ क्रेन के सामने ही लेट गए थे। मौजूद लोगों ने राजेश मूणत के खिलाफ भी नारेबाजी की। विकास ने दावा किया है कि एक नेता की जिद की वजह से चौपाटी हटाई जा रही है। वह इसका पुरजोर विरोध करते हैं।

अरुण साव ने कहा, ‘कांग्रेस का दोहरा चरित्र’

वही चौपाटी विस्थापन और इसके विरोध में हो रहे आंदोलन पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा है कि, लोकतंत्र में विरोध करना स्वाभाविक है, लेकिन कांग्रेस अपनी राजनीति के बारे में विचार करें। वो किस दिशा में जाना चाहते है, किस विषय में क्या सोचते हैं यह समझ से बाहर है। सत्ता में रहते हैं तो अलग, विपक्ष में रहते हैं तो अलग बात करते है। यह कांग्रेस के दोहरे चरित्र को दर्शाता है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!