रायपुर। राजधानी रायपुर में देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से जुड़े यूथ कांग्रेस नेता विनोद कश्यप उर्फ भक्कू के घर के बाहर खड़ी दो कारों में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने दोनों वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया और वे पूरी तरह जलकर खाक हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अज्ञात उपद्रवियों ने कारों पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की आशंका जताई है। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के लोगों को घरों से बाहर निकलना पड़ा। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना के बाद विनोद कश्यप ने इसे पुलिस की गंभीर लापरवाही बताते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं।

उन्होंने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही कार्यकर्ताओं से डीडीनगर थाने पहुंचकर विरोध दर्ज कराने का आह्वान किया गया है। इधर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!