नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव की वजह से आम लोगों के साथ-साथ कई बॉलीवुड सितारे भी दुबई में फंस गए हैं। इन्ही में से एक अभिनेत्री लारा दत्ता अपनी बेटी सायरा के साथ इन दिनों वहां फंसी हुई हैं। लारा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर बताया कि जब यह सब शुरू हुआ, तब वह शूटिंग कर रही थीं। उन्होंने अपनी आंखों से आसमान में मिसाइलों को रुकते हुए देखा और फाइटर जेट्स की तेज गूंज सुनी, जिसने उन्हें बुरी तरह डरा दिया। इस कठिन समय में उनके पति महेश भूपति भी काम के सिलसिले में उनसे दूर हैं। सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो लारा दत्ता ने इंस्टाग्राम पर अपनी आपबीती सुनाते हुए एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने वीडियो में बताया कि धमाके इतने तेज थे कि उनके घर के दरवाजे और खिड़कियां तक कांप उठे। हालांकि, उन्होंने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) सरकार के सुरक्षा इंतजामों की जमकर तारीफ की है। अभिनेत्री ने बताया कि तनाव के बावजूद वहां की सरकार हर निवासी की सुरक्षा का पूरा ध्यान रख रही है। उन्होंने उदाहरण दिया कि उनके घर का माली और डिलीवरी बॉय अब भी अपना काम सामान्य रूप से कर रहे हैं, जिससे यह साफ है कि खौफ के बीच भी वहां आम जिंदगी पूरी तरह ठप नहीं हुई है। फ्लाइट्स की तलाश कर रही हैं लारा दत्ता वर्तमान में लारा दत्ता भारत लौटने के लिए फ्लाइट्स की तलाश कर रही हैं, लेकिन उड़ानों की कमी के कारण उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। वीडियो के अंत में उन्होंने शांति की अपील करते हुए कहा कि कोई भी नागरिक डर के साए में जीने का हकदार नहीं है। उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही स्थितियां सामान्य होंगी और समझदारी की जीत होगी। Post Views: 18 Please Share With Your Friends Also Post navigation भारत में बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप? ईरान-इजरायल जंग के बीच मंडराया ईंधन की किल्लत का खतरा, जानिए इंडिया के पास है कितना स्टाक?