बिलासपुर। बिलासपुर स्थित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (GGU) में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) द्वारा आयोजित ‘रंगोत्सव 6.0’ कार्यक्रम के दौरान माहौल उस समय तनावपूर्ण हो गया, जब छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए। प्री-होली के जश्न के बीच शुरू हुई मामूली कहासुनी देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ओर से लात-घूंसे चलने लगे, जिससे कैंपस में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही विश्वविद्यालय प्रशासन और सुरक्षाकर्मियों ने मौके पर पहुँचकर स्थिति को संभाला। इस घटना ने विश्वविद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आगामी कार्यक्रमों के लिए सुरक्षा कड़ी करने का निर्णय लिया है। Post Views: 22 Please Share With Your Friends Also Post navigation रिटायर्ड IAS शंकर मिश्रा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष धान खरीदी पर गर्भगृह में हंगामा, जोरदार नारेबाजी के बीच विपक्षी विधायक निलंबित, सदन से बाहर निकलकर…