बिलासपुर जिले के मंदिर में पुजारी की हत्या! खून से सनी मिली लाश… बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र के सूरीघाट में मंदिर के पुजारी की हत्या का मामला सामने आया है. सुबह मंदिर परिसर में पुजारी की खून से सनी लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. ये पूरा मामला सूरीघाट के पाठ बाबा मंदिर का है. जानकारी के मुताबिक, आज सुबह पुजारी जागेश्वर पाठक की खून से सनी लाश मिली. पुजारी के सिर पर धारदार हथियार से हमला किया गया हैं. सूचना मिलते ही मौके पर एफएसएल और डॉग स्क्वॉड की टीम पहुंच गई है. पुलिस मामले में आसपास लोगों से पूछताछ कर रही है. Post Views: 103 Please Share With Your Friends Also Post navigation मानवता शर्मसार: युवक ने गौवंश से किया दुष्कर्म, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल… पुजारी की हत्या का खुलासा ! शादीशुदा महिला से अवैध संबंध के चलते पति ने कर डाला काम तमाम…