रायगढ़। रायगढ़ जिले में महिला के साथ गैंगरेप की वारदात सामने आयी है। बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला अपने पति के साथ दुकान जा रही थी। तभी रास्ते में बदमाशों ने दंपति का रास्ता रोककर पहले तो पति के साथ मारपीट की। इसके बाद 3 आरोपियों ने महिला के साथ हैवानियत करते हुए गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने इस वारदात में शामिल 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी अब भी फरार है। जानकारी के मुताबिक महिला के साथ गैंगरेप की ये वारदात कोतरा रोड थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि इस क्षेत्र में पीड़ित महिला अपने पति के साथ किराये के मकान में रहती थी। पीड़िता का परिवार मजदूरी करके अपना घर चलाता है। शनिवार रात करीब 11 बजे वह पति के साथ मुख्य मार्ग पर स्थित दुकान से कुछ सामान लेने गई थी। तभी क्षेत्र में रहने वाला 27 वर्षीय मुन्ना गिरी और उसके साथी ऑटो में सवार होकर मौके पर पहुंचे। आरोपियों ने महिला को जबरन सड़क किनारे वाली दुकान के अंदर ले जाने की कोशिश की। इसे देखकर महिला के पति ने विरोध किया। इस दौरान झूमाझटकी होने पर आरोपी दीपक सिदार और पिंटू निषाद ने महिला के पति पर हमला कर दिया और लात-घूसों से उसकी जमकर पिटाई कर दी। मारपीट के बाद दोनों आरोपी महिला के पति को कुछ दूर ले गए। इसके बाद मुन्ना गिरी, योगेश सिदार और जागेश्वर पटेल ने महिला के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गये। घटना से डरी-सहमी पीड़िता किसी तरह पति के साथ घर पहुंची। इसके बाद उसने कोतरा रोड थाना पहुंचकर इस घटना की रिपोर्ट दर्ज करायी। पीड़िता की लिखित शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर इसकी जानकारी सीनियर अधिकारियों को दी। इसके बाद आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम गठित कर अलग-अलग ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की गयी। पुलिस ने इस छापामार कार्रवाई में आरोपी मुन्ना गिरी, दीपक सिदार, जागेश्वर पटेल और पिंटू निषाद को कोतरा रोड इलाके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। वहीं आरोपी पिंटू निषाद से घटना में इस्तेमाल किया गया ऑटो भी पुलिस ने जब्त किया है। पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। वहीं इस वारदात के बाद से फरार आरोपी योगेश सिदार की तलाश की जा रही है। Post Views: 35 Please Share With Your Friends Also Post navigation अंबिकापुर- प्रतापपुर मार्ग पर भीषण, ट्रक और कार में जोरदार टक्कर, हादसे में पति-पत्नी और एसईसीएल कर्मी बेटे की मौत रायपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 22 निरीक्षकों के तबादले, कई थानों के बदले प्रभारी