जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक युवती को शादी का झांसा देकर रेप करने और फिर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 2 लाख रुपयों की ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। पीड़ित युवती ने कुछ वकीलों की मदद से गोरखपुर पुलिस थाने पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज करवाई है। पीड़िता ने अंकित बर्मन नाम के आरोपी युवक के साथ सोशल मीडिया पर हुई चैट भी सार्वजनिक की है जिसमें उसने पीड़िता को धमकी भरे मैसेज किए थे।

युवती ने लगाए गंभीर आरोप

युवती ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर ना सिर्फ कई बार शारीरिक संबंध बनाए बल्कि प्रेगनेंट होने पर उसका अबॉर्शन भी करवा दिया। युवती ने आरोप लगाया है कि अबॉर्शन के बाद आरोपी शादी करने से मुकर गया और चुपके से बनाए उसके अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे रुपयों की वसूली करने लगा। फिलहाल पुलिस अधिकारियों ने पीड़िता की शिकायत पर गोरखपुर थाना पुलिस को कार्यवाई करने और आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!