मुंबई। ICC Men’s T20 World Cup 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में आज भारत और इंग्लैंड आमने-सामने होंगे। मुकाबला शाम 7 बजे वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें फाइनल में जगह बनाने के लिए पूरा दम लगाएंगी। टूर्नामेंट में अब तक भारतीय टीम का टॉप ऑर्डर एकसाथ बड़ी पारियां खेलने में सफल नहीं रहा है। सबसे ज्यादा चिंता ओपनर अभिषेक शर्मा की फॉर्म को लेकर है। उन्होंने इस टूर्नामेंट में 6 पारियों में सिर्फ 80 रन बनाए हैं। उनका औसत 13.13 और स्ट्राइक रेट 131.15 रहा है, जिससे सेमीफाइनल से पहले टीम मैनेजमेंट की चिंता बढ़ गई है। पूर्व भारतीय हेड कोच रवि शास्त्री ने टीम मैनेजमेंट को सलाह दी है कि खिलाड़ियों की मौजूदा फॉर्म को ध्यान में रखते हुए प्लेइंग-11 में बदलाव किया जा सकता है। उनका कहना है कि अगर अभिषेक शर्मा मानसिक रूप से सहज नहीं हैं तो उनकी जगह किसी दूसरे खिलाड़ी को मौका देने पर विचार किया जाना चाहिए। संभावना जताई जा रही है कि अभिषेक शर्मा की जगह रिंकू सिंह को मौका मिल सकता है। वहीं ओपनिंग में ईशान किशन और संजू सैमसन को उतारा जा सकता है। पिछले मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ सैमसन ने शानदार पारी खेलकर टीम को सेमीफाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी। टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में यह लगातार तीसरी बार है जब भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम सेमीफाइनल में भिड़ रहे हैं। 2022 में इंग्लैंड ने जीत हासिल की थी, जबकि 2024 में भारत ने मुकाबला जीता था। दिलचस्प बात यह है कि पिछले दोनों मौकों पर सेमीफाइनल जीतने वाली टीम ही चैंपियन बनी थी। संभावित प्लेइंग-11 (भारत):ईशान किशन, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह/अभिषेक शर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह। Post Views: 29 Please Share With Your Friends Also Post navigation सड़क पर अर्धनग्न घूम रहे मास्साब सस्पेंड, DEO के पास पहुंची थी लंबी शिकायत, अब हुए निलंबित