अंबिकापुर : जनता-जनार्दन की समस्याओं के निदान और उनसे रूबरू मुलाकात के लिए सुशासन तिहार का आयोजन साय सरकार पूरे प्रदेश में कर रही है। अलग-अलग जिलों में गांवों और शहरी क्षेत्र में जन सरोकारों से जुड़ी स्थानीय समस्याएं, शिकायत एवं मांगों को लेकर समाधान पेटी रखकर लोगों से आवेदन लिया जा रहे हैं. इस दौरान उनका निराकरण करने को लेकर प्रयास किया जा रहा है, लेकिन कई ऐसे लोग हैं, जो सरकार से कुछ अजीबो-गरीब मांग कर रहे हैं. ऐसा ही एक मामला सरगुजा से सामने आया है। सोशल मीडिया पर उनके आवेदन की तस्वीर जमकर वायरल हो रही है। आईबीसी-24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

जिले के मैनपाट विकासखंड के कदनई ग्राम पंचायत के रहने वाले अंगेश कुमार ठाकुर ने 10 अप्रैल को सुशासन तिहार के अंतर्गत आवेदन देकर मोटरसाइकिल दिलाने की मांग की है। आवेदन में उन्होंने लिखा है कि ससुराल और हाट बाजार जाने के लिए मुझे एक मोटरसाइकिल की आवश्यकता है। क्योंकि मेरे गांव से मेरा ससुराल और बाजार दूर है। मेरी गरीबी हालत को देखकर मुझे एक मोटर साइकिल प्रदान करें।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!