रायपुर। रायपुर के वीआईपी चौक में स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा को एक अज्ञात व्यक्ति ने क्षतिग्रस्त कर दिया। जानकारी के अनुसार, शख्स ने दीवार में लगी इस मूर्ति को जबरन निकालने की कोशिश की, जिससे प्रतिमा खंडित हो गई। घटना की सूचना मिलते ही तेलीबांधा पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है ।घटना के बाद क्षेत्र में माहौल संवेदनशील बना हुआ है। फिलहाल पुलिस आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर अज्ञात आरोपी की पहचान में जुटी है । CM बोले : “दोषी कोई भी हो बख्शा नहीं जाएगा…” छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस विषय पर मीडिया के प्रश्नों का जवाब देते हुए कहा कि दोषी कोई भी हो, किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा । Post Views: 118 Please Share With Your Friends Also Post navigation नाबालिग के साथ दरिंदगी! अश्लील वीडियो बनाकर हैवानियत की सारी हदें पार, मुख्य आरोपी नाबालिग समेत 3 गिरफ्तार… छठघाट तक पहुंचने की सड़क नहीं बनी…राहगीर परेशान, गड्ढों पर लेटकर किया अनोखा प्रदर्शन…