दुर्ग। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को ढोंगी बता दिया है। बघेल का ये बयान शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर एफआईआर को लेकर सामने आयी है। उन्होंने इस मामले में सीएम योगी को ढोंगी बताया बताने के साथ ही कहा कि योगी अब निम्न स्तर पर उतर आए हैं। बघेल ने योगी आदित्यनाथ पर सवाल उठाते हुए कहा कि महंत भी 24 घंटे के लिए होता पूर्ण कालिक होता है। मुख्यमंत्री भी पूर्ण कालिक होता है। दोनों पद में एक साथ कोई आदमी कैसे रह सकता है ?

पूर्व सीएम भूपेश बघेल का ये बयान दल्लीराजहरा जाते समय दुर्ग में सामने आया। यहां मीडिया से बातचीत में बघेल ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर दर्ज एफआईआर के सवाल पर कहा कि महंत और मुख्यमंत्री दोनों पूर्णकालिक पद हैं। ऐसे में एक व्यक्ति दोनों जिम्मेदारियां कैसे निभा सकता है ? महंत भी 24 घंटे के लिए होता है पूर्ण कालिक होता है। मुख्यमंत्री भी पूर्ण कालिक होता है। दोनों पद में एक साथ कोई आदमी कैसे रह सकता है, दूसरी बात शास्त्रार्थ कर लें।

तीसरी बात ये है कि योगी है जो एक पैर पर खड़ा नहीं हो सकता, तो वो किस बात का योगी है, ढोंगी है वो। और बघेल यहीं नही रूके उन्होने आगे यहां तक कह दिया कि पूरे उत्तर प्रदेश में महंतजी की थू-थू हो रही है। उन्होने यूपी क सीमए योगी आदित्यनाथ पर सवाल उठाते हुए पूछा कि सर्टिफिकेट मांग रहे हैं, तो आपके पास कौन सा सर्टिफिकेट है भाई। ये निम्नस्तर पर उतर आए हैं।

बघेल ने कहा बजट सत्र पर 15 बैठकें काफी नहीं

वहीं मीडिया से सवाल जवाब में जब पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने से बजट सत्र के संबंध में सवाल किया गया, तो उनहोने कहा कि केवल 15 बैठकों का प्रस्तावित बजट सत्र राज्य जैसे बड़े विषयों पर चर्चा के लिए पर्याप्त नहीं है। 23 फरवरी को राज्यपाल का अभिभाषण निर्धारित है। परंपरा के अनुसार अभिभाषण के बाद धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होती है। लेकिन जानकारी मिल रही है कि 24 तारीख को ही बजट पेश किया जाएगा। बघेल ने सरकार पर सवाल उठाते हुए पूछा कि इतनी जल्दबाजी किस बात की है ? क्या सरकार के पास कहने के लिए कुछ बचा नहीं है। इसलिए सब कुछ एक साथ निपटाया जा रहा है ?

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!